निजामी बन्धुओं की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। देवा मेला के सांस्कृतिक पंडाल में शुक्रवार की रात प्रख्यात सूफी गायक चांद निजामी बंधुओं के नाम रही। भर दो झोली मेरी या मोहम्मद लौट कर मैं न जाऊंगा खाली और मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जैसी सूफी कव्वालियों के माध्यम से जहां उन्होंने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया, वहीं दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिए गीत के माध्यम से देशभक्ति के रंग भी भरे।
छाप तिलक सब छीनी रे, दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर सहित तमाम कव्वालियों और गीतों ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। दिल्ली से आए निजामी बंधुओं को सुनने के लिए दर्शक बेताब नजर आए। निजामी बंधुओं ने शायराना और सूफी अंदाज की एक से बढ़कर एक कव्वालियां प्रस्तुत कीं। दर्शकों की फरमाइश पर भी उन्होंने कव्वालियां पेश की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












