धूमधाम से मनाया गया सैयद शाह आलम का सालाना उर्स
आशुतोष मिश्रा
मडुवाडीह, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र स्थित मडौली गांव में अजगैवी सैयद शाह आलम का सालाना उर्स शुक्रवार की शाम को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नाथूपुर ग्राम प्रधान एवं बहुजन समाज पार्टी से पार्षद प्रत्याशी मोती लाल बिंद उर्फ घासी कार्यक्रम में शिरकत की अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान मंच पर प्रबंधक इकबाल साहब, कोषाध्यक्ष इरदीस फिरोज, नसरुद्दीन वसीम, ईरान मोहम्मद, रेहान खान, जुनैद अली, सोहेल अली, मुस्ताक अहमद, राज खान, जुनैद अली, केजीएन कमेटी के वॉलिंटियर्स आदि उपस्थित रहे। इस बीच रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए कव्वाल साकिर नाच एवं रुकशाना बानो ने कव्वाली गाकर सभी का मनमोह लिया। इस बीच मंडुवाडीह पुलिस का बहुत बड़ा सहयोग रहा। मेला क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए मंडुआडीह पुलिस तत्पर मेला क्षेत्र में भ्रमण करती नजर आई। मुख्य अतिथि ने बाबा को चादर चढ़ाकर प्रार्थना की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












