हमलावरों ने सादात रेलवे स्टेशन के उत्तरी क्रासिंग के पास युवक को गोली मारी

हमलावरों ने सादात रेलवे स्टेशन के उत्तरी क्रासिंग के पास युवक को गोली मारी

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। अज्ञात हमलावरों ने सादात रेलवे स्टेशन के उत्तरी क्रासिंग के पास एक युवक को गोली मारकर लहुलुहान कर दिया। युवक की पीठ में लगी दो गोलियों से युवक ज़ख्मी होकर वहीं गिर पड़ा और नकाबपोश हमलावर मौक ए वारदात से फरार हो गए। घायल युवक जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के पदुमपुर का निवासी आशीष यादव (20 वर्ष) पुत्र राजेश यादव है। गोली लगने की सूचना पर सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया। चिकित्सक ने गोली पीठ में फंसे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घायल छात्र आशीष यादव ने पुलिस को बताया कि उसका मौसेरा भाई श्रवण यादव पुत्र राधेश्याम यादव जो निवासी रामपुर बलभद्र का निवासी है और पालीटेक्निक मरदापुर सादात का छात्र है। श्रवण कालेज से कल सोमवार की अपराह्न में ट्रेन पकड़कर घर जाने के लिए पैदल ही सादात रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसी दौरान रेलवे क्रासिंग के निकट करीब आधा दर्जन अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने उसका मोबाइल छीनकर किसी फोटो की बात को लेकर लाठी-डंडा और लात घूंसा से उसकी पिटाई कर फरार हो गये। हमलावरों के जाने के बाद उसका मोबाइल कालेज के ही एक छात्र ने दूसरी तरफ से लाकर यह कहते हुए दिया कि मोबाइल गिरा पड़ा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला