HomeManipurब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के घिरोर में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन। मुख्य अतिथि उर्मिला चौहान व खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध पाठक द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कम्पोजिट विद्यालय रतवा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय घिरोर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उसके बाद दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालक वर्ग जूनियर में 600 मीटर में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 400 मीटर में बॉबी कोसमा न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुकन्या, 400 मीटर में रश्मि कलहोर न्याय पंचायत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत से विजेता बालक बालिका ने भाग लिया जो जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। सभी विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर कमलेश यादव, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, महेश चंद्र आर्य, भूपेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, विपिन यादव, कहकशा खान, मालती यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read