सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
‘तेजस’ है परिवार हमारा… | #TejasToday
‘तेजस’ है परिवार हमारा, मिल कर के हम रहते हैं।
मर्यादित भाषा में रहना, सबसे यह हम कहते हैं।
अपनी बात को कैसे कहना, शांति भाव में रहते हैं।
पढ़े-लिखें सब मृदुभाषी हो, सदाचार यह कहता है।
संस्कार की डोर न टूटे, अंकुश उस पर रहता है।
कुछ तो समस्या होती है, समाधान तो रहता है।
तेजस है परिवार हमारा, दिल में संयम रखना है।
कलम के सिपाही बन बैठे, हिंदुस्तान ए कहता है।
चौथे हैं स्तंभ यहां के, अपनी भी गिनती तो है।
सब पर अंगुली हम करते हैं, हाथ जोड़ विनती तो है।
मर्यादा क्यों भूल रहे हम, दिल्ली मथुरा काशी से।
अपने हैं परिवार यहां पर, औरों के विश्वासी से।
संवादों की डोर न टूटे, औरों से हम रूठे क्यों।
आवेशों में हम क्या करते, सहृदय बनना तो सीखे।
हम संस्कार की है परिभाषा, लोकप्रियता की बड़ी है आशा।
विकल्प हमारे खुले रहते हैं, क्या कुछ उनसे कहते हैं।
लोग उन्हें समझाने आए, अपनी बात बताने आए।
मर्यादा का पाठ पढ़ाएं, घर-घर में हम ज्योति जलाएं।
धीर बने गंभीर बने, कलम के ही तकदीर बने।
धैर्यवान बन रोग हरें, संस्कार की भाषा हो।
कलुषित विचार न आने पाए, ऐसे हम जिज्ञासु बने।
भीड़ जुटी है कुछ खासों की, उसमें ना उपहास बने।
आंख की पुतली बनाना सीखो, सुनो हमारे भाई।
सम्मानित जीवन है अच्छा, यह है कड़वी सच्चाई।।
देवी प्रसाद शर्मा ‘प्रभात’
अहिरौला, आजमगढ़
उत्तर प्रदेश


