सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
नाली सफाई न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन | #TejasToday
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरु गांव में छह माह से बजबजाती नाली से परेशान व आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह देवगांव आजमगढ़ मार्ग पर सरायबीरू गांव में प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल ही खण्ड विकास कार्यालय और तहसील तक गये और नाली साफ कराने की मांग किया।
माघ मेला जा रही बस पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री | #TejasToday
आरोप है कि नाली साफ कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र सम्पूर्ण समाधान दिवस व खण्ड विकास कार्यालय में देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो केराकत देवगांव मार्ग पर बजबजाती नाली को साफ करने के लिये प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गत एक साल से यह नाली जाम है। जगह-जगह कचरा भर जाने से पानी नहीं निकलता है। इसके बाद छह माह से इसे साफ करने के लिये लगातार प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है लेकिन हर प्रार्थना पत्र के निस्तारण में नाली साफ दिखा जा जाती है। जबकि हकीकत इससे परे है।
मनीष कुमार सोनकर और किशन कुमार ने बताया कि सड़कों पर गन्दा पानी बहता रहता है जिससे विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर मकालू सोनकर, प्रदीप सोनकर, गुड्डू, त्रिलोकी, रमाकान्त, राजन सोनकर, किशन आदि मौजूद रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट






