Homeप्रतापगढ़शिक्षक ने जरूरतमंदों को वितरित किया वस्त्र

शिक्षक ने जरूरतमंदों को वितरित किया वस्त्र

शिक्षक ने जरूरतमंदों को वितरित किया वस्त्र

शिक्षा, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में मांधाता ब्लॉक के टिकरी ग्राम में कपड़ा बैंक व कलम बैंक तथा आवर नेचुरल अर्थ के तत्वाधान में लोगों को वस्त्र प्रदान कर शिक्षा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर 300 से अधिक लोगों को निशुल्क वस्त्र प्रदान किया गया। कपड़ों का वितरण करते हुए शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि ठंड से राहत प्रदान करने के लिए कपड़ा बैंक निरंतर जरूरतमंदों की मदद करता रहता है। इसी क्रम में टिकरी गांव में 300 से अधिक लोगों को साड़ी शर्ट पैंट स्वेटर जैकेट बच्चों के विभिन्न कपड़े आदि प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि हमारा उत्तरदायित्व है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की हर संभव मदद की जाए जिससे वह आगे बढ़े और राष्ट्रीय उन्नति में वह से सहभागी बने। इसके साथ ही शिक्षक आलोक सिंह ने कलम बैंक के माध्यम से उपस्थित लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों का नाम नजदीक के प्राथमिक विद्यालयों में लिखाना चाहिए क्योंकि सरकार ने बच्चों के लिए सारी सुविधाएं प्रदान की हैं।

उन्हें नि:शुल्क पुस्तकें ड्रेस बैग और मध्यान भोजन प्रदान किया जाता है। इस मौके पर श्लोक मिश्र ने ग्रामीणों से अपील किया कि वह खेतों में पराली को न जलाएं इससे पर्यावरण को हानि पहुंचती है। हम उसका सही से प्रबंधन कर खाद के रूप में और जानवरों के लिए चारे के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी और जानवरों को पर्याप्त चारा भी प्राप्त होगा। वस्त्र वितरण के दौरान योगेश तिवारी रवि पटेल सहित तमाम ग्रामीण जन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read