Homeप्रयागराजबाइक बचाने के चक्कर में पलटी दूध की गाड़ी

बाइक बचाने के चक्कर में पलटी दूध की गाड़ी

बाइक बचाने के चक्कर में पलटी दूध की गाड़ी

शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। मेजा के बंधवा गांव के समीप मेजारोड-कोहडार मार्ग पर एक टैंकर दूध लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर चुटहिल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र के उरुवा दूग्ध डेयरी केन्द्र से टैंकर दूध लदी पिकअप गाड़ी नारी बारी जा रही थी कि जैसे ही वह थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के समीप मेजारोड-कोहडार मार्ग पर पहुंची ही थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दूध से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। गाड़ी पलटने से ड्राइवर चुटहिल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी मेजारोड रामभवन वर्मा मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया। उक्त दूध लदी पिकअप गाड़ी उरुवा दूग्ध डेयरी से दूध लेकर कोहड़ार होते हुए नारी-बारी जा रही थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read