महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएसएस ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत सभी स्वयंसेवक साफ सफाई एवं रैली का आयोजन प्रातःकाल 10 बजे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र गौतम ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता ही सेवा है, के प्रति जागरूक होने के बारे में बताया तथा प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें तथा स्वयं एवं समाज को स्वच्छ रखें। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ शशि प्रकाश, डा अंबुज मिश्रा व डॉ विजेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय को स्वच्छ बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की सलाह दी। काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने बैनर, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










