विद्यार्थियों ने सीखे नवीन उद्यमिता के गुण
भावी जीवन में रोजगार के द्वार खोलेगा यह भ्रमण: ललित नारायण
आरआरएसजीएस के बच्चों ने फुटवियर डिजाइनिंग सेण्टर का किया भ्रमण
तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर फुटवियर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का भ्रमण कराया गया।
मंगलवार को विद्यालय के कक्षा 9, 11 और 12 के विद्यार्थियों को रायबरेली स्थित फुटवियर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने फुटवियर डिजाइनिंग के सूक्ष्म पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को अनेक प्रकार के पदार्थों से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के निर्माण के विषय में भी बताया गया। विद्यार्थियों ने बैग, शॉल, कोट आदि के निर्माण तथा दस्तकारी, पेंटिंग आदि कलाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
विद्यार्थियों ने भविष्य में रोजगार उत्पन्न करने के साधनों के विषय में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को समक्ष फुटवियर डिजाइनिंग सेंटर को चलाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने बताया कि शिक्षा को दैनिक जीवन से जोड़ना ही हमारा ध्येय है। यह शैक्षणिक भ्रमण न सिर्फ विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करेगा, अपितु उनके भावी जीवन के लिए रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के विषय में जानकारी प्रदान करेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









