जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जेल का किया निरीक्षण

जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जेल का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिला जज सुशील शुक्ला, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। बैरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों की व्यवस्थाएं देखी और कैदियों से संवाद किया। जिला जज ने कहा कि जिन कैदियों के पास कोई वकील न हो, उनको वकील उपलब्ध कराया जाय। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता को देखा गया तथा जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि कैदियों को मीनू के अनुसार गुणवत्ता परक भोजन उपलब्ध कराया जाये। जेल में बने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलाज करा रहे कैदियों का हाल चाल लिया। इस दौरान पूरी जेल के औचक तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कोई अवांछित वस्तु नहीं मिली। इस दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA