जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया। साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उपरोक्त अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण करते हुये संबंधित को निर्देश दिया कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जायं। साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है, उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सीजेएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर कारागार डा. अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA