फ्रेशर पार्टी में छात्रों ने मचाया धमाल
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। काशी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में शनिवार को फ्रेशर पार्टी 2023 का आयोजन हुआ जहां संस्थान में नवीन प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों का संस्थान में द्वितीय वर्ष के छात्रों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष एवं प्रथम वर्ष के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रथम वर्ष के छात्रों की प्रस्तुति को संस्थान के अध्यापकों की निर्णायक टीम द्वारा निर्णय किया गया जिसके आधार पर विजेताओं के नाम घोषित किये गये। मिस्टर फ्रेशर रनवीर श्रीवास्तव बने व मिस फ्रेशर का ख़िताब साक्षी सिंह ने जीता, मिस बेस्ट अटायर नंदिता त्रिपाठी बेस्ट जोड़ी आशुतोष आकांक्षा, शाइनिंग फेस ऑफ़ द इवेंट सौम्या सिंह, बेस्ट वाक का ख़िताब श्लोक पाण्डे को मिला।
संस्थान के वाइस चेयरमैन विपुल जैन, रुचि जैन, वत्सल जैन, संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर (डॉ.) आशुतोष मिश्रा, उपनिदेशक प्रोफेसर (डॉ) ए.के. यादव, डीन प्रोफेसर (डॉ.) डी.एम. श्रीवास्तव ने शुभकामना दिया। आयोजन में एडीएसडब्लू डॉ पूजा गोपे, सभी विभागों के अध्यक्ष, मिडिया सेल प्रमुख आलोक सिंह, सांस्कृतिक प्रमुख विशाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर अश्वनी मिश्रा सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














