गरीबों व साधुओं को भोजन कराकर समाजसेवियों ने बांटा कम्बल
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लहुरेगांव में पिता की सरी पुण्यतिथि पर बच्चों, गरीब दुखियारियों और साधुओं को भोजन कराया और दान में कंबल दिया। बताते चलें कि लुहरेगांव निवासी हरिराम कशौधन का निधन 2 दिसंबर 2020 को हुआ था। बेटे अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए हर साल गरीब दुखियारियों को भोजन कराते हैं। इसमें दूर-दूर से आए साधुओं को भोजन करते हैं और उनको कंबल तथा दान दक्षिणा देकर खुशी मन से विदाई की जाती है। लहुरेगांव निवासी श्री कसौधन के पुत्र रामदुलारे कसौधन, बजरंगी कसौधन और महावीर कसौधन का कहना है कि गरीब दुखियों की मदद करना मेरे पिता का आचरण था, इसलिए हम तीनों पुत्र साधु संतों को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। इसमें समाजसेवी टीएन मिश्रा ने भी अपना योगदान दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














