कसया में भगवान बुद्ध ब्लड बैंक का हुआ शुभारम्भ
विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
अजय जायसवाल
कसया, कुशीनगर। स्थानीय नगर के नेशनल हाइवे एन एच 28 वरदान हॉस्पिटल के पास भगवान बुद्धा चैरिटेबल ब्लड बैंक का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख पशुपतिनाथ जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ब्लड एक्सचेंज, डोनेट इत्यादि के लिए लोगों को दूर दराज भटकना होता था। वहीं तहसील कसया में भगवान बुद्ध ब्लड बैंक संस्थान खुलने से आस—पास के रोगियों को काफ़ी राहत मिलेगी। सुमित विज ने इम्पीरियल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्लड बैंक का उद्घाटन करने पर मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में चैरिटेबल के चेयरमैन अजय गुप्ता ने बताया कि भगवान बुद्धा चैरिटेबल ब्लड बैंक का उद्देश्य थेलसीमिया, कैसर, एचoआईoवी जैसे रोगियों को इस संस्थान द्वारा निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर कई नौजवानो ने ब्लड डोनेट भी किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














