राज्य कर विभाग ने जीएसटी में पंजीयन अभियान को लेकर व्यापारियों के साथ की गोष्ठी
96388
राज्य कर विभाग ने जीएसटी में पंजीयन अभियान को लेकर व्यापारियों के साथ की गोष्ठी
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी बलरामपुर। राज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी पंजीयन जागरूकता के अंतर्गत बड़ा परेड ग्राउंड में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे। गोष्ठी में सहायक आयुक्त जीएसटी इम्तियाज सिद्दीकी ने बताया कि व्यापारी पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल,आधार, पहचान पत्र एवं बैंक खाता प्रमाण पत्र जीएसटी कार्यालय में जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। जीएसटी संबंधी संबंधित किसी भी कार्य हेतु व्यापारी को सरकारी कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है, जीएसटी कर प्रणाली में समस्त कार्य घर बैठे आनलाइन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए निःशुल्क 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को आयकर रिटर्न प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा व्यापारियों की तकनीकी समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर ऋषिकेश यादव, सहायक आयुक्त राज्य कर मोहम्मद दानिश, राज्य कर अधिकारी सपना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।