Jaunpur News : फांसी पर लटकी मिली महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
963163
Jaunpur News : फांसी पर लटकी मिली महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
आनन्द बरनवाल खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेवतीपुर गांव में फांसी पर लटकी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानककारी के अनुसार परिवारिक कलह के कारण रीता देवी लगभग 26 वर्ष पत्नी ओम प्रकाश बिंद परिवारिक कला से क्षुब्ध होकर 27 जुलाई को घर के अंदर लगे बांस में साड़ी बांधकर फांसी लगा लिया था।
ससुराल के लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका खुटहन थाना क्षेत्र के धिरौली गांव में बताया गया है। रीता के 3 बच्चे हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक खेतासराय पुलिस में कोई भी एफ आई आर दर्ज नहीं कराई गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।