सनसनीखेज हत्याकाण्ड में हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
963175
सनसनीखेज हत्याकाण्ड में हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार जयशंकर दूबे एडवोकेट करौंदी कला, सुल्तानपुर। लगभग सप्ताह पूर्व हुई सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने आये अपराधियो ने अधेड़ को गोली मार मौत के घाट उतारा था। यह मामला है करौंदीकला थाना क्षेत्र के पठकौली सराय ख्वाजा गांव का है जहां बीते 24 जुलाई को देर शाम बदमाशों ने मृत गोविन्द नाथ मिश्रा से उन्हीं के पुत्र बबलू मिश्रा को पूछा था। बबलू मिश्रा के न मिलने की दशा में बदमाशों ने गोविंद नाथ मिश्रा को ही गोली मार कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने बबलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपराधियो की तलाश में जुट गई थी। अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के आदेश पर गश्त निकले थानाध्यक्ष करौंदी कला मोहम्मद अकरम खान की टीम के हाथ सफलता लगी। क्षेत्र में गश्त के दौरान इन हत्यारोपियों के देखे जाने की सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष ने घेराबन्दी कर अपने टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए हत्या आरोपी राहुल मिश्रा पुत्र राम आसरे मिश्रा उर्फ नेउर निवासी पठखौली सराय ख्वाजा थाना करौंदी कला सहित एक हत्या में शामिल एक किशोर को इब्राहिमपुर पुल के करीब से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने न्यायालय समक्ष किया पेश। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, पवन यादव, हर्षित यादव, दिनेश कुमार की अहम भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।