HomeSitapurड्रेन की खुदाई न कराने से जलमग्न हो रही सैकड़ों बीघा किसानों...

ड्रेन की खुदाई न कराने से जलमग्न हो रही सैकड़ों बीघा किसानों की जमीन

ड्रेन की खुदाई न कराने से जलमग्न हो रही सैकड़ों बीघा किसानों की जमीन

राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पुनीत यादव
सीतापुर। जनपद में अवध शुगर मिल द्वारा बनेरा तालाब से भटपुरवा, बाकसोहिया होते हुए झरिया घाट के पास सराय नदी में ड्रेन का पानी गिरता था।

जिसकी काफी दिनों से खुदाई न होने के कारण किसानों की सैकड़ों बीघे जमीन जलमग्न हो जाती है। ड्रेन की खुदाई व बर्बाद हुई किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने हेतु राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले जिला अध्यक्ष एसके तूफानी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। वही इससे पूर्व किसानों के द्वारा जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र 11 जनवरी को दिया जा चुका है।

जिस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। दर्जनों किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा और मांग किया कि शीघ्र ही ड्रेन की सफाई कराई जाए और जो फसलें बर्बाद हुई हैं उनको मुआवजा दिलाया जाए। पूर्व में किसानों के द्वारा 2014-15 में संघर्ष किया गया था उसके बाद मिल प्रशासन के द्वारा ड्रेन की खुदाई कराई गई थी तब से आज तक खुदाई नहीं कराई गई है।

जिससे किसानों के परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए है। यदि शीघ्र ही ड्रेन की खुदाई के बाद भी किसानों की फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया तो राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के पदाधिकारी किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान मुन्नालाल, गब्बू लाल, जितेंद्र, फूलमती, फागू लाल, बिटाना, सताना, परमेश्वर दीन, छोटे लाल, दिनेश सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read