एसपी ने छठ घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर किया निरीक्षण
केजी वर्मा
मिर्ज़ापुर। पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” ने छठ महापर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र के बरिया घाट, नारघाट आदि का भ्रमण/निरीक्षण किया। उक्त दौरान विभिन्न घाटों/जलाशयों/आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगाकर आयोजन स्थल से लिंक मार्गों पर सतत् रुप से पेट्रोलिंग तथा यातायात/आवागमन को सुगम रखते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उक्त अवसर भ्रमण/निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता प्रभारी निरीक्षक को0शहर बालमुकुंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














