HomeChitrakootजायसवाल शिवहरे समाज ने निकाली शोभायात्रा

जायसवाल शिवहरे समाज ने निकाली शोभायात्रा

जायसवाल शिवहरे समाज ने निकाली शोभायात्रा

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जनपद में जायसवाल शिवहरे समाज के सर्ववर्गीय एकता और स्वाभिमान जनित ज्वर में शोभा यात्रा के माध्यम से खास प्रदर्शन किया। कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गो से शोभा यात्रा का समाज के बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर उत्साह वर्धन किया। भगवान सहस्त्रबाहु के पुजन और हवन कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। समाज के इक्यावन बंधुओं को स्वजातीय रत्न से सम्मानित किया। प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारम्भ गंगा प्रसाद संयोग सभागार में दीप प्रज्वलन कर किया गया। भारतीय कल्चुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय ने कहा कि ऐसा नहीं कि हम संख्या बल, धन बल और शक्ति बल में पिछड़े हुए हैं, पर बेशक यह सही है कि हमारे संकल्प और शक्ति को समय पर पवनपुत्र की तरह जामवंत स्मरण की आवश्यकता पड जाती है। आज का यह कार्यक्रम हमारी एकता की दिशा में बढ़ा हुआएक निर्णायक कदम होगा। युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने कहा कि हमारा समाज हजारों साल साधना का फल है। इतिहास हमारे अतीत का सुनहरा कल है। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की हम संतान कल्चुरी राजवंश के संस्थापक है। वंशीय कलवार या समाज के हम समूह घटक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा सोमवंशी, चंद्रवंशी, यदुवंशी प्रकारांतर हम कलवार समाज की शाखाओं के प्रतिनिधि हैं। वर्तमान समय में हमे एकजुट होने की आवश्यकता है। युवा भाजपा नेता गौरव शिवहरे ने कहा कि चित्रकूट युवा मंच अपनी ऊर्जा को वर्गो, उपवर्गो में बांटकर क्षीण न करें, बल्कि ऊर्जा को इसी मंच में संगठनिक विकास को समर्पित कर सहभागी बने। कार्यक्रम की अध्यक्ष कर रहे एमपी जायसवाल ने कहा कि समाज की एकता इन्ही मंजिलों के माध्यम से सबकुछ पा लेंगे और राजनैतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ते रहेंगे। युवा मंच के अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, उमेश जायसवाल, भगवानदीन जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जायसवाल और नमन जायसवाल ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव भगवानदीन शिवहरे, गौरेंद्र शिवहरे, रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, विनीता शिवहरे, जानकीशरण शिवहरे, पारस रानी, ऋतिक जायसवाल, अशोक जायसवाल, अरविन्द शिवहरे, विनीता शिवहरे, जितेंद्र जायसवाल, प्रकाश आर्य, सुनील जायसवाल, गणेश जायसवाल, शैलेंद्र शिवहरे, संजय जायसवाल, रोहित जायसवाल, डॉ. प्रदीप जायसवाल, महेश जायसवाल, श्याम जायसवाल, आरबी जायसवाल, आकाश जायसवाल, अनिकेत जायसवाल, दीपक जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, आशीष जायसवाल, पंकज जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read