Homeमिर्जापुरभाषाई सद्भावना दिवस सम्पन्न

भाषाई सद्भावना दिवस सम्पन्न

भाषाई सद्भावना दिवस सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान मे “कौमी एकता सप्ताह “19 नवंबर से 25 नवंबर के बीच मनाया जा रहा है। जिसके तत्वावधान में दिनांक 21/11/2024 को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज मिर्जापुर में भाषाई सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीना सिंह ने किया। भाषाई एकता दिवस के इस अवसर पर कौमी एकता सप्ताह कार्यक्रम के सदस्य एवं मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल वर्मा पत्रकार ने व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय भाषाएं भारत की एकता और अखंडता की सूत्रधार है। इस अवसर पर महाविद्यालय केबीए प्रथम वर्ष की छात्रा तृषा पाठक ने गणेश वंदना एवं नम्रता उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजमोहन शर्मा, डॉ. शमीम अहमद गजल एवं डॉ. राम मोहन अस्थाना ने भी कविता के माध्यम से कौमी एकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर वंदना मिश्रा ने अपने कविता पाठ के माध्यम से बच्चों को आपसी तालमेल में रहने एवं भाषा के आधार पर सामंजस्य बैठा कर सामाजिक सदभाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषा के प्रति अपने कविता पाठ, काव्य संग्रह एवं साहित्यिक योगदान के विषय पर अपनी प्रस्तुति किया। इस अवसर पर सभी प्रोफेसरगण एवं छात्र—छात्राओं ने शिरकत किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read