विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। विश्व एड्स दिवस पर मण्डलीय चिकित्सालय सभागार में सम्पन्न सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे विनय आर्य शिरकत किया। उन्होंने कहा कि एड्स रोगी की गोपनीयता रहती है।
उनके साथ कोई भेदभाव नही हो। इसी क्रम में कार्यक्रम संचालन कर रही आईसीटीसी काउंसलर महिला चिकित्सालय अपर्णा त्रिपाठी ने विस्तार से एड्स रोग एवम उससे बचाव के बारे बताया। उन्होंने कहा कि मां एड्स ग्रसित के बच्चे कुछ केसों सुरक्षित पाए गए।अगले क्रम में चिकित्सालय के एसआइसी डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि एड्स रोगियों को एड्स की मुफ़्त जांच एवम इलाज हेतु दवा मुफ़्त में दी जाती है। उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में मीडिया जागरूकता से वरिश्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एड्स रोग से बचाव हेतु लोग जागरूक हो इसके लिए स्कूलों कालेजो में एड्स जागरूकता हेतु सेमिनार गोष्ठी हो ताकि युवा जागरूक रहे रोग से बचे। इस अवसर पर मैट्रन बिंदु सिंह, शशि शेखर उपाध्याय एलटीआई सीटीसी, अखिलेश गुप्ता, स्टाफ नर्स चन्दा पटेल, ओटी स्टाफ सुमन रॉय, माला सिंह ब्लड बैंक एवं अन्य सम्बंधित चिकित्सालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









