जनपद न्यायाधीश ने दिलायी संविधान की शपथ
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। भारत के संविधान के प्रस्तावना, कर्तव्य एवं अधिकारों के संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अरविन्द मिश्रा ने किया। उन्होंने उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, लीगल एड डिफेन्स कोउन्सिल तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को भारत के संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश अरविन्द मिश्रा ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे भारत का संविधान अन्य देशों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है और प्रस्तावना के प्रत्येक शब्द को देश के प्रत्येक नागरिक को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की परम आवश्यकता है।
उक्त अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव विनय आर्या ने उपस्थित सभी गणमान्यगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान के उद्देशिका को हृदय से आत्मसात करने की आवश्यकता है तभी संविधान दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। साथ ही जिला सम्प्रेक्ष गृह किशोर मोर्चा घर में प्रवासित किशोरो को संविधान के उद्देशिका का शपथ दिलाते हुए संविधान के महत्व एवं नागरिकों के कर्तव्य व अधिकारों के बारे में विस्तृत प्रकाश डालें। उक्त कार्यक्रम में एडीजे प्रथम बलजोर सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुरेन्द्र राय, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट चन्द्रगुप्त यादव, सी.जे.एम. प्रज्ञा सिंह, सिविल जज (सी.डि.) विकास सिंह, प्रथम ए.जी.ए.एम. पल्लवी सिंह, अपर सिविल जज (सी०डि०) ललिता यादव, सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी. अंजुम सैफी, अपर सिविल जज (जू.डि.) रूचि भाटी, सिविल जज (जू.डि.) एश्वर्या यादव सहित तमाम अधिवक्ता, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA