प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा
मिर्जापुर। कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल ने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रशासनिक भवन के एडमिशन आफिस कंट्रोलर सिस्टम रूम, फाइनेंस आफिर्सस रूम, स्टोर रूम, टी0पी0 आफिस के अलावा शैक्षिणक भवन में भ्रमण कर शिक्षण कक्ष, लैब आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का भ्रमण कर निरीक्षण किया। शैक्षणिक भवन के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि छोट मोटी कमियों को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराते हुए सभी कक्षों की फिनशिंग करा दी जाय, ताकि अगस्त माह में चलने वाले कक्षा में छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाएं। बालिका छात्रावास को 10 दिवस के अन्दर शत—प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिया।
प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश मौर्या ने बताया कि 204 छात्राओं के लिए छात्रावास लगभग पूर्ण हो चुका है दस दिन में फिनिशिंग कराकर रहने योग्य तैयार करा लिया जाएगा। तत्पश्चात उन्होंने इंजीनियरिंग कालेज के सुरेखापुरम की तरफ बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य में तेजी लाते हुए बाउंड्रीवाल पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान निदेशक इंजीनियरिंग कालेज ने बताया कि निर्देशानुसार 31 जुलाई को सोनभद्र इंजीनियरिंग कालेज से मीरजापुर इंजीनियरिंग कालेज के छात्रो को शिफ्टिंग का कार्य कराते हुए विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के अनुसार 14 अगस्त से राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मीरजापुर में शैक्षिणक कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष अपना दल एस इं. राम लौटन बिन्द, प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एण्ड0डी0एस0 सहित कालेज के प्रध्यापक व स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














