कमजोर वर्ग दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। उत्तर-प्रदेश सरकार के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी कौमी एकता सप्ताह 19 नवम्बर 2024 से 25 नवम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है।
दिनांक 22 नवम्बर 2024 को राजस्थान इण्टर कालेज मीरजापुर में अनुसूचित जाति/जनजाति स्व कमजोर वर्ग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार कन्नौजिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर कौमी एकता समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश का विकास पूर्ण रूप से सम्भव तभी होगा जब कमजोर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा कार्यक्रम के संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में रामबाबू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता प्रसून पुजारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता मनोज कुमार नीलम ने संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर राजेश कुमार, रघुराज सिंह, नागेश्वर, कामता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









