एसपी ने जिले के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए रेनकोट
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। शहर के पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक अमरीश राहुल ने पुलिस ट्रैफिक कर्मियों को रेनकोट का वितरण किया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने बताया कि ट्रैफिक ड्यूटी करने में उन्हें काफी कठिनाई होती है। अचानक वर्षा हो जाने पर बरसात की पानी में भीगने से ड्यूटी कर पाना मुश्किल होता है। वर्षा की पानी से बचाव के लिए सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एक रेनकोट का वितरण किया। जिससे पुलिसकर्मियों ने अपने आप को राहत महसूस किए। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में उन्हें काफी सहूलियत होगी, क्योंकि अचानक वर्षा हो जाने पर पुलिस कर्मियों का ड्रेस कपड़ा भीग जाने पर। ड्यूटी कर पाना मुश्किल होता है और इससे स्वास्थ्य में दिक्कत होने की संभावना होती है। इसको देखते हुए नवादा पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच रेनकोट का वितरण किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











