HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एसपी ने मन्दिर में मूर्तियों की करायी प्राण प्रतिष्ठा

JAUNPUR NEWS : एसपी ने मन्दिर में मूर्तियों की करायी प्राण प्रतिष्ठा

JAUNPUR NEWS : एसपी ने मन्दिर में मूर्तियों की करायी प्राण प्रतिष्ठा

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना के नवनिर्मित मंदिर में पुलिस अधीक्षक ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवलिंग सहित शिव दरबार, श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण आदि देवताओं की मूर्ति को विधि-विधान से स्थापित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर एसपी सिंह व थानाध्यक्ष विवेक तिवारी द्वारा विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चार के बाद विधि-विधान से पूजा के बाद कराया गया। ब्राह्मणों द्वारा दो दिनों तक पूजन किया गया। भव्य सजावट के साथ रथ पर शिवलिंग, मां पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी, राधा कृष्ण की मूर्तियों को पुलिसकर्मियों द्वारा सारनाथ महादेव, हनुमान मन्दिर तक भ्रमण कराते हुए पुनः थाने पर मन्दिर पहुँचा जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा मंत्रोच्चार के दौरान पूजन पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिकरारा दिव्य प्रकाश सिंह, देवराज पाण्डेय, पण्डित बनवासी महाराज, अयोध्या प्रसाद शुक्ला, आचार्य पंकज शुक्ल, माला शुक्ला, आशुतोष उपाध्याय, राम सिंगार यादव, आकाश, अनिल, गोविंदा, नमन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। थाना परिसर में देर शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read