Homeरोहताससमाजसेवी राहुल दुबे ने करवायी छठ घाट की साफ—सफाई

समाजसेवी राहुल दुबे ने करवायी छठ घाट की साफ—सफाई

समाजसेवी राहुल दुबे ने करवायी छठ घाट की साफ—सफाई

तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
नौहट्टा (रोहतास)। छठ पूजा को लेकर नौहट्टा सोन नदी में जाने वाले मोहर घाट रास्ते की साफ सफाई मंगलवार को किया गया। समाजसेवी राहुल दुबे ने जेसीबी से करीब दो किलोमीटर दूरी तक रास्ते के सफाई करवाई। बीडीओ प्रियांशु बशु, सीओ हिंदुजा भारती, थानाध्यक्ष कमालुद्दीन भी विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बताते चलें कि मोहर घाट पर नौहट्टा, बनुआ, चफला, बेरकी, डुमरिया, चौखडा, गोला, हरना के लोग इसी रास्ते से छठ पूजा के लिए सोन नदी में जाते हैं। समाजसेवी ने लोगों से अपील किया कि आस्था का महापर्व छठ पूजा में सभी रास्ता को स्वच्छ रखना है। सोन नदी में भी जेसीबी से बालू देकर रास्ता व घाट को बनाया गया। रात्रि में आने जाने वाले को परेशानी नही हो, इसके लिए जनरेटर द्वारा लाइट का प्रबंध किया गया है। रास्ते में बल्ब मरकरी वगैरह लगाया जा रहा है। भीड़ होने पर नियंत्रण के लिए विशेषकर बच्चों पर नजर रखने के लिए युवक दल का गठन किया गया है जिससे छठ के दिन लोगों को परेशानी नहीं हो। वहीं लालबन्दे तिवारी ने कहा कि छठ पूजा हिंदुओं का एक बड़ा पर्व है। सादगी व उत्सुकता के साथ सभी लोग मिल—जुलकर मनाते हैं। माताओ—बहनों को किसी प्रकार की समस्याए न हो, इसके लिए हम सभी युवा वर्ग के मिल—जुलकर समाजसेवा में कार्य कर रहे हैं। नौहट्टा के मोहर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व्रत करने आते हैं। इस अवसर पर एसआई विनोद सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीराम सिंह, समाजसेवी उज्ज्वल दुबे, भोला चन्द्रवंशी, चन्दन दुबे, उत्तम यादव, धनंजय सिंह, मनीष कुमार, नितेश तिवारी, अमर तिवारी, अंकित गुप्ता, भोला चौधरी, पंकज कुमार, लूडो दुबे, अमर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read