Homeबाराबंकीलोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी बड़ी भूमिका: डा. शाश्वत

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी बड़ी भूमिका: डा. शाश्वत

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी बड़ी भूमिका: डा. शाश्वत

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भाजपा आईटी विभाग प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. शाश्वत शुक्ला ने कहा कि विपक्षी दलों और असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के लिए विरोधियों को मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें। आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका होगी। डा. शुक्ला सोशल मीडिया और आईटी विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विरोधियों के हर कुचक्र और झूठ का पूरी ताकत के साथ जवाब देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने शंखनाद अभियान की शुरुआत की है। कंटेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के तकनीकी पहलुओं से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विपक्ष के किसी भी झूठ का जवाब लाभार्थियों के वीडियो के जरिए दिलाएं। उद्घाटन सत्र में मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग, जी 20 की ऐतिहासिक मेजबानी सहित कई ऐतिहासिक फैसलों ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। देश व प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों की सच्ची तस्वीर आम जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का अहम रोल है। सोशल मीडिया पर जवाब देने में भाषा और मर्यादा का हमेशा ध्यान रखना है। समापन सत्र में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, रेहड़ी पटरी के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह, गुरुशरण लोधी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, आईटी जिला संयोजक अभय सिंह, हेमंत सिंह, अमित पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, सुषमा शर्मा, नेहा मिश्रा सहित सभी विधानसभा व मंडल संयोजक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read