Homeरायबरेलीरेस्टोरेन्ट संचालक के रूतबे के आगे प्रशासन नहीं कर पा रहा कार्यवाही

रेस्टोरेन्ट संचालक के रूतबे के आगे प्रशासन नहीं कर पा रहा कार्यवाही

रेस्टोरेन्ट संचालक के रूतबे के आगे प्रशासन नहीं कर पा रहा कार्यवाही

उजड़ गये गरीबों के आशियाने मगर नहीं ढहा बटोही रेस्टोरेन्ट
सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंची रसूख के चलते बटोही संचालक काट रहे मलाई, गरीबों की छत पर प्रशासन चला रहा बुलडोजर, बाबा के बुलडोजर मेहरबान है बटोही रेस्टोरेंट पर। कहा जाता है कि ऊंचाहार बटोही संचालक पर मेहरबान कई मंत्री व नेता इसीलिए प्रशासन नही कर पा रहा कोई कार्यवाही। मामला ऊंचाहार तहसील क्षेत्र का है जहां नगर के कस्बे व मुख्य चौराहे पर आवागमन में असुविधा अत्यधिक जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है जिससे नगर में गाड़ियों की आवागमन की सुविधा को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ऊंचाहार तहसील के निकट से बाईपास का काम तेजी में चल रहा है जिसमें कुछ कार्य पूर्ण भी हो चुका है। एनएच के अंतर्गत आ रहे मकानों को तोड़ दिया गया है किंतु ऊंचाहार स्थित बटोही रेस्टोरेंट संचालक पर मेहरबान प्रशासन ने अब तक रेस्टोरेंट को खाली भी नहीं करा सकी है और रेस्टोरेंट का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। यही नहीं, रेस्टोरेंट पर आए दिन राजमार्ग से गुजरने वाले मंत्री व प्रशासन की गाड़ियां भी रुकती है जो शायद प्रशासन के औंधे तले कार्य बटोही रेस्टोरेंट के कार्य पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि भाजपा सरकार में सरकार भले रौबदारो पर मुख्यमंत्री का चाबुक चला हो लेकिन मात्र इंगिनत रौबदारों पर ही प्रशासन अपना चाबुक चला सका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read