एसपी ट्रैफिक ने पैदल गश्त के दौरान 787 वाहनों का किया चालान
नो पार्किंग में खड़ी 159 वाहनों का भी किया गया चालान
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार व शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
टीआई मनोज राय, टीआई अजीत पाण्डेय सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मियों ने शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के क्रम में छात्रसंघ चौराहा से कैण्ट चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर बेतियाहाता तक पैदल गस्त किया गया व नो पार्किंग में खड़े 159 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एवं क्रेन द्वारा 4 वाहनों को टोचन करके यातायात यार्ड में लाकर चालान की कार्यवाही की गयी। लाउडहेलर के माध्यम से बताया गया कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें। साथ ही शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 787 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 64500 जुर्माना वसूला गया। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि आगामी पर्व दीपावली और धनतेरस पर बाजार में भीड़ हो रही है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है। आम जनमानस से अपील है कि निर्धारित स्थान या पार्किंग स्थल पर ही वाहन को खड़ा करें। इससे आपके वाहन भी सुरक्षित रहेंगे और आप बेफिक्र होकर खरीदारी भी कर सकते हैं। इधर-उधर गाड़ियां खड़ी करने पर यातायात पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












