HomeVaranasiगंगा किनारे रेत में मिला युवक का कंकाल

गंगा किनारे रेत में मिला युवक का कंकाल

गंगा किनारे रेत में मिला युवक का कंकाल

वाराणसी (पीएमए)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव के सामने गंगा नदी के किनारे रेत पर आठ दिन पूर्व से लापता युवक का शव बरामद हुआ। शव कंकाल के रूप में था। उसके पास मिले मोबइल, कपड़ा आदि से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मूंदीपुर निवासी लक्ष्मण उर्फ बल्ली यादव (27) पुत्र सोहन शनिवार 19 फरवरी को सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन किया। नाते रिश्तेदार के यहां पता किया गया, पर उसका कही पता नहीं चला। रविवार की सुबह बेदौली गांव के लोगों ने रेता में शव का कंकाल मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ा और कंकाल के पास मिले मोबाइल व घर की चाभी से उसकी पहचान किया।

सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर के अपने परिवार का जीविका चलाता था। मृतक को दो पुत्र है। मृतक की पत्नी तीन माह से अपनी दवा कराने के लिए मायके गई थी। पति के मौत की सूचना पाकर पहुंची पत्नी व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। भाई रामलखन ने तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी की सुबह राजकीय इंटर कालेज चुनार के पास काम करने गए थे। काम से छूटने के बाद निषाद राज पार्क गए थे। वहां से मैं घर चला आया, उसका भाई वहीं रुक गया। तलाश किया पर उसका पता नहीं चला। हत्या की आशंका जाते हुए कार्रवाई की मांग किया। चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read