रामलीला के 11वें दिन सीता हरण का किया गया मंचन
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। स्थानीय कस्बे में रामलीला के 11वें दिन सूर्पनखा का करूप होना, खरदूषण वध, सीता हरण, रावण—गिद्धराज युद्ध का सुंदर मंचन किया गया।
हजारों की संख्या में दर्शकों ने रामलीला के मंचन का आनंद लिया। बबेरू कस्बे में रामलीला मैदान पर 178वां वर्ष का रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जो 17 दिवसीय रामलीला का आयोजन हो रहा हैं। इसमें रामलीला के 11वें दिन शुरुवात की गई जो मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे तक संपन्न की गई। सूर्पनखा का करूप होना, खरदूषण तीसरा वध, सीता हरण, रावण गिद्धराज युद्ध का सुंदर मंचन किया गया। कॉमिक कलाकार दिनेश तिवारी द्वारा दर्शकों का समय-समय पर खूब मनोरंजन कराया।
राम का अभिनय रौनक दीक्षित, लक्ष्मण का अभिनय राघव पांडेय, सीता का अभिनय रुद्र मिश्रा, रावण का अभिनय रविशंकर पांडेय, सूर्पनखा का अभिनय बुद्धसेन अग्रहरि खर, गिद्धराज का अभिनय दिलीप सोनी, दूषण का अभिनय आदित्य सिंह गौतम, तीसरा का अभिनय रंजीत यादव, कौमिक कलाकार का अभिनय दिनेश तिवारी द्वारा किया गया। इस मौके में रामलीला समिति के प्रबंधक प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, आचार्य दिलीप सोनी, संचालक नीरज पांडेय, रामनरेश मिश्रा, राजा मिश्रा, मुन्ना गुप्ता, रामायणाचार्य जगत नारायण चतुर्वेदी, प्रेम नारायण चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, बबलू बाजपेई सहित हजारों दशकों में रामलीला के मंचन का आनंद लिया। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मैदान पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











