Homeझांसीसुर्खियों में हर बार बुंदेलखण्ड विवि, विवादों से चोली—दमन का साथ

सुर्खियों में हर बार बुंदेलखण्ड विवि, विवादों से चोली—दमन का साथ

सुर्खियों में हर बार बुंदेलखण्ड विवि, विवादों से चोली—दमन का साथ

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहना आम बात है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती को लेकर तमाम अनियमिताओं के आरोप भी लगे जिसको लेकर मामला काफी चर्चा में रहा। इसके बाद एक के अब एक विश्विद्यालय में छात्रों के मारपीट हंगामा जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अभी हॉस्टल में अव्यवस्थाओं को लेकर देर रात छात्र छात्राओं ने हंगामा काटा था। इसके बाद पत्रकारिता विभाग के छात्रों का दो दिन हंगामा चला। पत्रकारिता विभाग के मामले का निस्तारण जैसे ही हुआ। फिर विश्वविद्यालय में नया मामला सामने आया जिसमें हिंदी विभाग में चल रही खींचतान सामने आई, सूत्रों से मिली जानकारी में हिंदी विभाग में प्रोफेसर है, उनके विभाग से लगातार गायब रहने के साथ साथ शिक्षण कार्य न करने के बावजूद उनको वेतन मिल रहा है जबकि अन्य शिक्षकों का वेतन को रोका गया जबकि उनकी उपस्थिति रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर वाला कॉलम खाली है। कहानी यही खत्म नही होती। जिन प्रोफेसर की चर्चा हो रही है, उनके पास हॉस्टल का भी चार्ज था। उनके कार्यकाल में हॉस्टल में खाने—पीने से लेकर तमाम अनियमिताएं फैली रही, ये भी आरोप लगे। इस मामले में आधी रात को विद्यार्थियों ने हंगामा किया।
अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि विश्विद्यालय में जूनियर और सीनियर छात्रों में वाहन स्टेंड के पास मारपीट हो गई। वहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देशी तमंचा से खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर सीनियर छात्र मौके से भाग निकले। पुलिस घायल छात्रों को लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। जानकारी के मुताबिक जिला जालौन निवासी प्रियांदु प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने भाई साहिल के साथ झांसी विश्विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। प्रियांदू बी टेक फाइनल का छात्र है और साहिल एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। प्रियांडू ओर साहिल का आरोप है कि गत रोज विश्विद्यालय में पढ़ने वाले सीनियर छात्रों ने उसके भाई के साथ रैगिंग जैसी घटनाएं की। उन्होंने बताया कि आज वह दोनों भाई विश्विद्यालय में पढ़ रहे थे। तभी सीनियर छात्रों का फोन आया कि बाहर आओ बात करनी है। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह दोनों विवि से बाहर निकले तभी सीनियर छात्रों ने लाठी डंडा बेल्ट से उनकी साथ मारपीट कर दी। साथ ही देश तमंचे से हवाई फायरिंग किया जिसमें वह बाल—बाल बच गया। घटना को लेकर वहां भगदड़ मच गयी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तभी हमलावर छात्र भाग निकले। घटना में घायल छात्र को लेकर पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read