Homeम​​थुरामहिलाओं के विवाद में चली गोलियां, एक की हुई मौत, तीन गिरफ्तार

महिलाओं के विवाद में चली गोलियां, एक की हुई मौत, तीन गिरफ्तार

महिलाओं के विवाद में चली गोलियां, एक की हुई मौत, तीन गिरफ्तार

आरके धनगर
मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला हमला में महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गईं। जिसमें एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं पुलिस ने गुरुवार हमलावरों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य फरार है।

गौरतलब हो कि मथुरा का थाना मगोर्रा क्षेत्र बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले अड्डा गांव में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला, फिर चोरी के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश में थाने में बवाल और नगला हमला में खूनी संघर्ष हो गया। मगोर्रा क्षेत्र के गांव हमला में एक ही मोहल्ले की रहने वाले प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा और लाल सिंह के परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसकी शिकायत पुलिस से की गई।

इसी दौरान गांव के सभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में सुलहनामा कराने की कोशिश की लेकिन किसी बात पर सुलहनामा नहीं हो पाया। बीती रात लाल सिंह और उसके पक्ष के लोग हथियार निकाल लाये। इसी बीच कहासुनी बढ़ने पर लाल सिंह पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में 50 वर्षीय भजन लाल पुत्र मोती राम के गोली लग गई। गोली लगने से भजन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। भजन लाल की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार क्षेत्राधिकारी गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष ने भजन लाल की हत्या कर दी। चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया था जिसमें से लक्ष्मण, गोपाल, नरोती को गिरफ्तार कर लिया है एक की तलाश जारी है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read