Jaunpur News : दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारम्भ
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन से लोगों को जागरूक किया गया कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें।
जागरूकता अभियान के बाद महाविद्यालय के प्रांगण में ही अष्टम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रामकृपाल द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ में मां सरस्वती को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित करके क्रीड़ा शुरू हुआविशिष्ट अतिथि मनोज राय, अतिथि धीरज सोनी, जगदीश गुप्ता व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जय प्रकाश पाठक, राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा अधिकारी डा. अजीत मिश्रा, डा. उस्मा यादव, शिप्रा राय, श्रीमती कुसुम कुमारी, प्रतिमा सिंह, मंगला यादव व महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रीड़ा समारोह में भाग लिया। जो भी छात्र-छात्राएं विजेता रहे, उनको पुरस्कृत करते हुये प्रमाण पत्र भी दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













