चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को बनाया निशाना
कैलाश राजपूत
फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला लालजी में चोरों ने पूर्व प्रधान के मकान को बनाया निशाना। मकान के पीछे से चढकर रात्रि को बोला धाबा जिसमें पूर्व प्रधान राजकुमार पुत्र निहाल सिह के घर मे रात अज्ञात चोरों ने की चोरी।

चोरी गये सामान में 22 तोला सोना, 2 किलो चांदी, 8000 रुपये हैं। गृहस्वामी जब सुबह उठकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा देख वह दंग रह गया। जसराना पुलिस को सूचना दी गयी जिस पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। आस-पास के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। देखा गया कि गांव के बाहर पडे़ बक्से में से सब कुछ गायब था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













