Homeबाराबंकीbarabnki'पंचायत आंगन की' फिल्म की शूटिंग शुरू

‘पंचायत आंगन की’ फिल्म की शूटिंग शुरू

‘पंचायत आंगन की’ फिल्म की शूटिंग शुरू

बाराबंकी। सुमन टॉकीज के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म “पंचायत आंगन की” की शूटिंग मसौली क्षेत्र के बाबा किन्होली गांव में शुरू हुई। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी अवनीश पटेल तथा प्रसिद्ध फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ एवं फिल्म के निर्माता निर्देशक विनय सिंह, फिल्म के डायरेक्टर आलोक सिंह की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर शॉट फिल्माया गया। फिल्म के मुख्य अभिनेता निरहुआ व अभिनेत्री खुशी सिंह, मैत्री बावा को लेकर फिल्म का निर्माण हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश से प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोएडा में विशाल फिल्म स्टूडियो का निर्माण हो रहा हैं। प्रदेश के कलाकारों को मुंबई नहीं जाना पड़ेगा तथा भारी संख्या में रोजगार के अवसर लोगों को मिलेंगे। फिल्म के कार्यकारिणी निर्माता राहुल सिंह चंदेल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे अगस्त तक की जाएगी। शहर क्षेत्र में भी जल्द शूटिंग होगी। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है। फिल्म में अभिनेता सुशील सिंह तथा भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार मनोज सिंह टाइगर व राहुल सिंह चंदेल भी अहम भूमिका में देखेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, भुल्लन वर्मा, सभासद व अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू”, अभिनेता शरद राज सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रवीण सिंह, कैमरामैन फिरोज खान, अभिनेता संतोष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read