आशनाई के चलते हुई आनन्द की हत्या
बाराबंकी। विगत दिनों हुई आनंद कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
नयापुरवा निवासी मुरारी लाल थाना जहाँगीराबाद में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया था कि उनके लड़के आनन्द कुमार को राकेश निषाद ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित सभी पहलुओं की जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा हत्याभियुक्त राकेश कुमार पुत्र गौरी शंकर निवासी नयापुरवा को कादिरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 2 लोहे की रॉड व एक मोबाइल बरामद किया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि मृतक आनन्द का अभियुक्त राकेश कुमार की भतीजी वन्दना से प्रेम प्रसंग था जिसकी वजह से राकेश कुमार मृतक से रंजिश रखता था। इसी कारण अभियुक्त राकेश कुमार ने विगत 3 अगस्त को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आनन्द की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












