शिकोहाबाद पुलिस ने ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थनीय पुलिस ने बीस हजार और दस हजार रुपये के इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में ईनामिंयां/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी हरवेंदर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी जावेद पठान पुत्र कल्लू भाई पठान निवासी अम्बिका नगर सोसाइटी थाना हारिज जिला पाटन गुजरात इलेक्ट्रॉनिक साधनों का प्रयोग करते हुए आरोपी के मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 2015 में अपने साथियों के साथ 40 लाख रुपए की लूट की थी जिसमें आरोपी जेल गया था। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी परन्तु आरोपी 2017 से लगातार फरार चल रहा था।
दूसरा दस हजार रूपए का आरोपी संतोष गंभीर पुत्र श्रीराम गंभीर निवासी कटरा मौहल्ला थाना शिकोहाबाद को सूचना पर आवास विकास कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से आठ 50 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपीयों को जेल भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












