HomeVaranasiअसहायों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य व धर्म: डा. सुनील पटेल

असहायों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य व धर्म: डा. सुनील पटेल

असहायों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य व धर्म: डा. सुनील पटेल

विवेक राय
रामेश्वर, वाराणसी। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने व सम्मान हेतु शुक्रवार को मोहनसराय स्थित डॉ0 शिव कुमार गुप्ता के आवास पर मुख्य अतिथि विधायक रोहनिया डॉ0 सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से गांव के गरीब, विधवा, विकलांग, वृद्ध महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरण कर उनका सम्मान किया।

इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य और धर्म है। हमारी संस्कृति रही है कि अपनों की सेवा तो सभी कर लेते हैं लेकिन जिनकी सेवा भगवान भरोसे है। उसकी हर स्तर पर सेवा सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है। आज बृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान देख अपने सेवा धर्म पर मुझे फक्र हुआ है। सभी समाजसेवियों का आह्वान किया कि इस पुण्य कार्य मे योगदान कर कृत से कृतार्थ हों।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read