कैम्प लगाकर ऑन स्पॉट किया गया गड़बड़ी का निपटारा
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में पीडीएस कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली के बिक्रेताओं के पोष मशीन में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर कैम्प लगाया गया। इस संबंध में एमओ राजेश गुप्ता ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में कुल 536 जनवितरण प्रणाली केंद्र है जिसमें सभी केन्द्रों पर राशन का वितरण पौष मशीन के द्वारा किया जाता है। मशीन में त्रुटि की शिकायत मिलते रहता है, इसलिए पोष मशीन को कैम्प लगाकर ऑन स्पॉट निपटारा किया जा रहा है। इस मौके पर अनुमंडल क्षेत्र के पीडीएस नावशीष साव, जोगेंद्र पासवान, कुंदन सिंह सहित बिक्रेता मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












