मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित खानकाह तकिया शरीफ में मोहर्रम को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार के अध्यक्षता में शान्ति-समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांति-समिति के सदस्यों के अलावे प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने सदस्यों से मुहर्रम को लेकर जानकारी हासिल की और लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का अपील की। मोहर्रम को लेकर उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में कहा कि मोहर्रम पर्व का एक विशेष महत्त्व है, इसलिए मोहर्रम पर्व को शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि रजौली थाना क्षेत्र में मोहर्रम शांति एवं भाईचारे के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जायेगा। साथ ही पुलिस को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन उपस्थित लोगों ने दिया। शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने को लेकर सदस्यों के साथ कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मोहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अखाड़ा समिति के सदस्यों से अपील करते हुये कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान किसी प्रकार का धारदार हथियार नहीं रखने का निर्देश दिया। इनके द्वारा सभी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष को मोहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस हर हाल में लेने को लेकर ही निर्देश दिए गए। बैठक में पीएसआई पिंकी कुमारी, एएसआई सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, गोपाल यादव, अब्बू सालेह, साकिब अशरफ, इरफान आलम, शहनूर आलम, मो सकील आदि उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












