HomeFirozabadआगामी त्योहारों को लेकर थानों पर गोष्ठी आयोजित

आगामी त्योहारों को लेकर थानों पर गोष्ठी आयोजित

आगामी त्योहारों को लेकर थानों पर गोष्ठी आयोजित

रविन्द्र शर्मा
फिरोजाबाद। जनपद पुलिस द्वारा जनपद के समस्त सर्राफा व्यापारियों संग गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान सभी सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा की दुकानों पर थाना क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर पेंट करवाने, दुकानों के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनके डीवीआर सुरक्षित जगह पर रखने, कैश जमा करते जाते समय 04 पहिया वाहन का इस्तेमाल करने, सर्राफा दुकानों पर आगंतुक रजिस्टर मैन्टेन करने, सर्राफा दुकानों से खरीददारी करने वाले सभी ग्राहकों से उनका पहचान पत्र या आधार कार्ड़ लेने, दुकानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व टोका- टाकी करने एवं प्रतिष्ठानों पर रात्रि में गार्ड रखने आदि के निर्देश दिये।

व्यापारियों की अन्य समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही शाम के समय सर्राफा बाजार व पेट्रोल पम्प आदि के आस-पास चेतक मोबाइल से गश्त कराने हेतु व्यापारियों को आश्वासन दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read