Homeहरदोईएसडीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में अधिकारियों संग की बैठक

एसडीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में अधिकारियों संग की बैठक

एसडीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में अधिकारियों संग की बैठक

हरदोई। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने के लिये सवायजपुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने प्रतिरोध करने वाले और छूटे परिवारों को चिन्हित करके हर हालत में टीकाकरण कराने के निर्देश दिये। गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि 7 मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत छुटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा।

विरोधी परिवारों के छूटे बच्चों को ब्लाक रेस्पांस टीम द्वारा समझाकर टीकाकरण कराया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में सभी विभागों का सहयोग लिया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान, कोटेदारों व शिक्षामित्रों का भी सहयोग लिया जायेगा। इस अभियान में किसी के द्वारा कोई शिथिलता नहीं बरती जायेगी। शिक्षा विभाग का भी पूर्ण रूप से सहयोग लिया जायेगा। उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी हरपालपुर डा. अमित कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी पाली डा. आनन्द शुक्ला, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत भरखनी, पूर्ति निरीक्षक, प्रतिनिधि खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी, सीडीपीओ, अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read