HomeJaunpurJaunpur News : दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगारोत्सव जागरण व भण्डारे के...

Jaunpur News : दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगारोत्सव जागरण व भण्डारे के साथ सम्पन्न

Jaunpur News : दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगारोत्सव जागरण व भण्डारे के साथ सम्पन्न

जौनपुर। श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 39वां वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस वं भव्य श्रृंगारोत्सव विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे स्थित मन्दिर पर मां काली का भव्य श्रंृगार हुआ जिसके बाबत मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। मां का रुप अलौकिक रहा जहां दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। मन्दिर पर हवन, पूजन एवं पूर्णाहूति में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मंदिर के प्रबन्धक पुजारी भगवती सिंह ने प्रवचन के दौरान बताया कि काली कलयुग की अधिष्ठाती पराशक्ति है।

मां भक्तों के दुर्भाग्य का विनाश कर सौभाग्य का उदय कर देती है। पूर्ण श्रद्धा अटल पूजन-अर्चन व नाम स्मरण भक्तों के जीवन प्रशान्त व वैभव शक्ति बढ़ा देता है। मन्दिर पर आये हुये सैकड़ों लोगों ने भण्डारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल भजन संध्या हुआ जिसका शुभारम्भ पुजारी भगवती सिंह व सपा नेता अजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, आर्थो सर्जन डा. विनोद कुमार व मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. उत्तम गुप्ता ने सभी कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। भक्ति जागरण में गायक दीपक पाठक देव ने मां काली की मुरतिया बढ़ा निक लागेला एवं बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। गायक जितेंद्र झा ने देवी गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कृष्ण मुरारी मिश्रा ने मां की झांकी प्रस्तुत करके लोगों की वाहवाही लूटी।

ढोलक पर सुनील चार्ली व हारमोनियम पर राहुल पाठक का विशेष सहयोग रहा। सिद्धिविनायक ज्वेलर्स द्वज्ञरा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डा. गौरव प्रकाश मौर्या, डा. बीके यादव, डा. उत्तम गुप्ता, आर्थो सर्जन डा. संजय सिंह, डा. पीयूष श्रीवास्तव, चंदन सिंह, सूरज सोनी, प्रधानाचार्य एसपी सिंह, सुभाष सिंह, बाबा सिंह, राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह, डा. रमेश सिंह, सुधीर सिंह, डा. अजय सिंह, संकठा प्रसाद पाण्डेय, पत्रकार संजय अस्थाना, सुधाकर शुक्ला, शुभांशू जायसवाल, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा, भानू मौर्य, अरविंद यादव, सुनील सिंह, उपेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, दल श्रृंगार विश्वकर्मा, अमित निगम, विक्रम गुप्ता, रामपाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन सिंह ने किया। आये लोगों का स्वागत देवेश सिंह व सर्वेश सिंह सोनू ने संयुक्त रूप से हिकया। अन्त में आभार पत्रकार वन्देश सिंह ने ज्ञापित किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read