HomeJaunpurJaunpur News : बिना किसी लालच व भय के शत-प्रतिशत करें मतदान

Jaunpur News : बिना किसी लालच व भय के शत-प्रतिशत करें मतदान

Jaunpur News : बिना किसी लालच व भय के शत-प्रतिशत करें मतदान

शाहगंज, बक्शा, डोभी व महाराजगंज ब्लाक पहुंचा सेमीफाइनल में
जौनपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर 30 जनवरी से शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट जो निरन्तर चलता रहा। इसका आज क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। मैच में परिषदीय विधालय के शिक्षक खेल रहे हैं। मोहम्मद हसन कालेज के मैदान पर शाहगंज ब्लाक का सिरकोनी ब्लाक के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया जिसमें शाहगंज ब्लाक जीत गया।

सिरकोनी ब्लाक ने टास जीत करके पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। शाहगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर मे 135 रन बनाये जिसमें संदीप सिंह ने महत्वपूर्ण 55 रनों का योगदान दिया। कप्तान दिनेश प्रजापति ने 25 रन बनाए। इसके जवाब मे सिरकोनी की टीम निर्धारित 12 ओवरों मे मात्र 97 रन बना सकी। इस प्रकार शाहगंज ने 38 रनों से मैच जीत लिया। संदीप सिंह द्वारा महत्वपूर्ण चार शानदार कैच पकड़े गये। बालिंग में 2 विकेट लिए और 55 रन बनाए जाने के कारण मैन आफ द मैच दिया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव यादव ने कहा कि एक स्वतंत्र देश का नागरिक होने के नाते मतदान सभी का अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। मतदान ऐसी शक्ति है जिसका उपयोग कर हम एक योग्य व्यक्ति को चुन सकता है और अपने प्रदेश देश के विकास में भागीदार हो सकता हैं।

इसी दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभायें और 7 मार्च को मताधिकार का प्रयोग करें। खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी शशांक सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में वोट डालने से गुरेज न करें। सभी मतदाताओं को अपने वोट का इस्तेमाल बिना किसी भी लालच और भय से करना चाहिए। मतदान के अधिकार का इस्तेमाल हर हाल में होना ही चाहिए, ताकि बड़ी संख्या में मतदान हो सके। धर दूसरे क्वाटर फाइनल मैच में डोभी ब्लाक ने जलालपुर को हराया, तीसरे क्वाटर फाइनल में बक्शा ने खुटहन को हराया, चौथे क्वाटर फाइनल में महाराजगंज ने सिकरारा ब्लाक को हराया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी खुटहन अरुण यादव, मछलीशहर पंकज यादव, सिकरारा राजीव यादव, महाराजगंज बसंत शुक्ला, बक्शा सत्य प्रकाश सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा, अरशद कमाल, राकेश यादव, रवि यादव, लोकेश मौर्य, वकार हसन, मोहम्मद तलाहा, अमरेन्द्र सिंह, अजय यादव सहित शाहगंज एवं सिरकोनी के खिलाड़ी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल डोभी का महाराजगंज, दूसरा सेमीफाइनल शाहगंज का बक्शा तथा फाइनल मैच 5 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिददीकपुर में खेला जायेगा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read