कृषि विज्ञान केन्द्र ऐठू में स्कूल कैरीकुलम/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र ऐठू में स्कूल कैरीकुलम/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। जनपद के 50 अध्यापकों के एक बैच को उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत स्कुल कैरीकुलम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र ऐठू कालाकांकर में आयोजित हुआ। मिलेट्स के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं प्रमुख फायदे के बारे में विस्तार से कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों क्रमशः डा0 एके श्रीवास्तव, डा0 भाष्कर शुक्ला, डा0 प्रदीप सिंह, डा0 नवीन सिंह, डा0 स्वाती दीपक दूबे ने जानकारी दी।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक ने अध्यापकों को मिलेट्स/श्री अन्न के बारे में विस्तार से बताते हुये अनुरोध किया कि आपको मिलेट्स/श्री अन्न के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है। उसे आप अपने विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों एवं अन्य शिक्षकों को बताकर प्रशिक्षित कर उन्हें श्री अन्न/पोषक अनाज अपनाने हेतु प्रेरित करें जिससे मानव स्वास्थ्य में सुधार लाकर उन्हें बीमारियों से मुक्त किया जा सके। अध्यापकों को डा0 प्रदीप सिंह ने प्रक्षेत्र भ्रमण कराकर मिलेट्स फसलों से परिचित कराते हुये उन्हें दिखाया। प्रधान वैज्ञानिक डा0 एके श्रीवास्तव ने अध्यापकों को मिलेट्स से निर्मित उत्पादों को दिखाया और उनके द्वारा मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी अरविन्द सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के रंजीत सिंह के साथ समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में आये अध्यापकों द्वारा मिलेट्स/श्री अन्न के बारे में सबको जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA