डीएम एवं एसपी ने तहसील सिराथू में सुनीं जनशिकायतें
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को चेक करने तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिराथू में कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील मंझनपुर में कुल 40 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 47 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















